हीथर नोर्ट को ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में दूत नामित किया

(ललित के झा) वाशिंगटन, सात दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को विदेश विभाग की मुख्य प्रवक्ता हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का अगला दूत नामित किया है जो भारतीय मूल की निवर्तमान दूत निक्की हेली की जगह लेंगी। अक्टूबर में हेली ने घोषणा की थी कि वह इस साल के अंत तक पद छोड़ रही हैं। दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर 46 वर्षीय हेली करीब दो वर्षों तक इस पद पर रहीं। वह पहली भारतीय अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति प्रशासन में मंत्रिमंडलीय पद पर नियुक्त किया गया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया,

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2G2CEIp

Comments

Like Us On facebook